फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three drug inspectors will be posted in the district instead of one

Jaunpur News: जिले में एक की जगह तैनात होंगे तीन औषधि निरीक्षक

Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three drug inspectors will be posted in the district instead of one
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी औषधि निरीक्षक के नए पद सृजित किए गए हैं। जनस्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र निगम ने कहा कि जिले में एक औषधि निरीक्षक का पद स्वीकृत था। इसे शासन ने बढ़ाकर तीन पद कर दिया है। इसके साथ ही जिले में अब एक जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी का पद भी सृजित किया गया है। इसके अंडर में सभी औषधि निरीक्षक कार्य करेंगे। इससे मेडिकल स्टोर एवं थोक दवा प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

दवाओं के रजिस्टर एवं रिकॉर्ड की जांच कड़ाई से की जाएगी, दवाओं की खरीद एवं बिक्री के पक्के बिलों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, लाइसेंस नवीनीकरण, संशोधन एवं अन्य विभागीय कार्यों के निपटारे में अब पहले से अधिक तेजी आएगी। एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण, कोल्ड चेन उत्पादों की देखरेख और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अनुपालन की निगरानी और सख्त की जाएगी। अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचेगा। सरकार के इस कदम से निश्चित रूप से क्षेत्र में चल रहे अवैध दवा व्यवसाय पर कड़ा अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed