फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three died on the way home from Mumbai

मुंबई से घर आते समय रास्ते में तीन की मौत

Wed, 13 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three died on the way home from Mumbai
जौनपुर। मुंबई से अलग-अलग वाहनों से घर आते समय जिले के अलग अलग गांव के तीन लोेगों की रास्ते में मौत हो गई। एक व्यक्ति को ट्रक चालक मौत के बाद बीच में ही उतार चला गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर करमौना गांव निवासी राम अचल यादव 28 मुंबई से ट्रक से घर आ रहे थे। मध्यप्रदेश के सागर जिले में उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक ने मृतक और उनके साथी को वहीं सड़क किनारे उतारकर चला गया। साथ में आ रहे लोगों ने घर वालों को सूचना दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव निवासी रमापति मिश्र मुंबई से ट्रक से घर आ रहे थे। मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचने पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ में आ रहे भाई और परिवार के अन्य लोग अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी रामआसरे यादव (45) बस चालक थे। वह बस में प्रवासी मजदूरों को गोरखपुर पहुंचाने निकले थे। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पास पहुंचे थे तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मुंबई से परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed