फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three died, including women, 602 new patients found, 190 recovered ...

महिला समेत तीन की मौत, 602 नए मरीज मिले, 190 ठीक हुए.....

Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three died, including women, 602 new patients found, 190 recovered ...
जौनपुर। कोरोना से लगातार दूसरे दिन भी तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी है। बृहस्पतिवार को 602 नए मरीज भी मिले। इसमें कई हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 4425 हो गई है। इसमें 4108 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 123 मरीजों ने कोरोना से जान गंवाई है। इसमें दस मरीजों की मौत पिछले तीन दिनों में हुई है। शहर के उर्दू बाजार निवासी महिला (46) को कुछ दिन पहले एल-2 में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। शहर के भंडारी मोहल्ला निवासी (49) और मछलीशहर निवासी 55 वर्षीय शख्स ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों और नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की गई। जिला अस्पताल में 261 लोगों की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बदलापुर में 31, सुजानगंज में 23, मछलीशहर में 21, मुंगरा में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कुल 1760 लोगों की एंटीजन किट से जांच में 252 पॉजिटिव पाए गए। आरटी पीसीआर रिपोर्ट में 337 और ट्रूनट चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाहगंज कोतवाली में तैनात एक एसआई समेत कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल शामिल हैं। पांचों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग के एल-2 अस्पताल में 57, ट्रामा सेंटर सिरकोनी में 19 और आश्रम पद्धति विद्यालय मटियारी में बने एल-1 अस्पताल में तीन मरीज रखे गए हैं। 23 मरीजों को प्रिजमटिव कोविड फैसेलिटी सेंटर में रखा गया है। 116 मरीजों का अन्य जिलों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed