{"_id":"603938408ebc3ee91c8001bb","slug":"three-dead-in-road-accidents-jaunpur-news-vns5769917185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
सुजानगंज/खेतासराय। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। सरायख्वाजा में घर के बाहर खेल रहा मासूम मुर्गा लदे वाहन की चपेट में आ गया, जबकि सुजानगंज में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर में सवारियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वहीं जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर बक्शा के चपरामऊ गांव के पास शुक्रवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवा व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अफजाल का पुत्र अल्तमस (7) शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। अचानक गांव के संपर्क मार्ग पर तेज गति से आ रहे मुुर्गा लदे वाहन ने अल्तमस को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, सुजानगंज में बाबा धीरदास पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक में भिड़ंत हो गई। प्रतापगढ़ के जेठवारा निवासी सौरभ पाल अपनी बहन मंजू पाल और भांजी शिवानी पाल को लेकर बदलापुर गया था। देर शाम वापस लौटते समय सुजानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में मंजू (30) पत्नी संतोष पाल की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी और सौरभ को सीएचसी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मंजू को पास दो बच्चे हैं। शिवानी के माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। वह अपने ननिहाल में रह रही थी। उसकी देखभाल उसकी मौसी ही करती थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मुंगराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर नरायनडीह मोड़ के पास शुक्रवार की शाम यात्रियों से भरी प्राइवेट बस ट्रक को पास देते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़ कर सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे।
वहीं एक अन्य हादसे में बदलापुर के भलुआई निवासी राघवराम निगम के बड़े पुत्र अश्विनी निगम उर्फ लल्ला (26) बदलापुर में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को वह दुकान के लिए सामान खरीदने जौनपुर गए थे। अपराह्न लौटते समय चपरामऊ में विद्युत उपकेंद्र के समीप उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में अश्विनी गंभीर रुप से घायल हो गए। बस की चपेट में आकर दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी नागेंद्र प्रताप यादव स गढ़ाबाघराय निवासी संतोष कुमार यादव को भी चोट आई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बक्शा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अश्विनी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मीरगंज में जंघई-मछलीशहर मार्ग पर बभनियांव पेट्रोल पंप के समीप रिश्तेदार के साथ बाइक से तेरही में शामिल होने जा रही मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव निवासी सुमित्रा देवी (28) पत्नी फूलकुमार और उसकी गोंद में बैठा मासूम सड़क पर गिर गए। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।्