फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three days campaign started to benefit from government schemes

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तीन दिनों का अभियान शुरू

Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three days campaign started to benefit from government schemes
जौनपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बुधवार से अभियान शुरू हो गया। तीन दिन तक चलने वाले अभियान में वरासत दर्ज करने, पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाने, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन के पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि स्वीकृत कराने, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के पात्र लोगों का आवेदन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाले अभियान के दौरान गांव में वरासत दर्ज करने, विभिन्न प्रकार की पेंशन के आवेदनों को ऑनलाइन करने और उनके स्वीकृत करने का कार्य किया जाएगा। ऐसे कृषक जिनके नाम जमीन है लेकिन किसान सम्मान निधि के पात्र होने के बावजूद उन्हें नहीं मिल रही है उनके आवेदन ऑनलाइन करने का काम किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे गरीब पात्र जो राशन कार्ड के लिए पात्र हो और राशन कार्ड न बना हो वह भी अपने आवेदन को ऑनलाइन करा दें।
विज्ञापन

वरासत कार्य, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व किसान सम्मान निधि के लिए अपने लेखपाल और विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड के लिए पंचायत सचिव से संपर्क करें। सभी लेखपाल और पंचायत सचिवों को आदेशित कर दिया गया है कि वह तीनों दिनों में गांव में रह करके गरीब पात्र लोगों के आवेदन भरवाकर उन्हें ऑनलाइन कराकर सूचित करने की कार्रवाई करें। गांव में स्थापित सभी जन सेवा केंद्र अपने-अपने क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार करा दें और ऐसे पात्र परिवारों को ऑनलाइन आवेदन करने में सहयोग करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीडीओ नोडल अधिकारी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed