फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three-day teacher training camp concludes, emphasis on enrolment of out-of-school children

Jaunpur News: तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन पर जोर

Fri, 20 Mar 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three-day teacher training camp concludes, emphasis on enrolment of out-of-school children
मछलीशहर। बिहारी महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अमरदीप ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि हाउस होल्ड सर्वे के दौरान आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बीईओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी सेवित क्षेत्र में एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक शिवाकांत तिवारी ने ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान, शारदा पोर्टल और शारदा एप के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. राजेश यादव और एआरपी टीम (जंग बहादुर यादव, अखिलेश यादव व राजेश यादव) ने विशेष प्रशिक्षण और संघनित पाठ्यक्रम पर आधारित आधुनिक शिक्षण तकनीकों को स्पष्ट किया। इस कार्यशाला में विकास खंड के कंपोजिट विद्यालयों और नोडल शिक्षक संकुल के लगभग 157 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और शिक्षण कौशल के गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed