फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three bridges will be built on Gomti, Basuhi and Peeli rivers at a cost of Rs 78.75 crore.

Jaunpur News: गोमती, बसुही और पीली नदी पर 78.75 करोड़ से बनेंगे तीन पुल

Fri, 20 Mar 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three bridges will be built on Gomti, Basuhi and Peeli rivers at a cost of Rs 78.75 crore.
जौनपुर। गोमती, बसुही और पीली नदी पर एक-एक पुल बनाए जाएंगे। ये पुल 78.75 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। एक दिन पहले ही इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ है। इसमें निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के खुटहन विकास खंड में ग्राम गठाना एवं डंडवा के समीप गोमती नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने प्रस्ताव दिया था, जिस पर शासन से हरी झंडी मिल गई है। पुल, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 45 करोड़ 4 लाख 86 हजार रुपये की लागत तय की गई है। इसमें 15 करोड़ 76 लाख 70 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गोपालापुर मार्ग स्थित ठाठर गोदाम घाट पर बसुही नदी के ऊपर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी। मड़ियाहूं से अपना दल एस के विधायक डॉ. आरके पटेल ने पुल निर्माण के लिए 28 जुलाई 2024 को शासन को पत्र लिखा था। इस पुल को 18 मार्च 2026 को शासन ने औपचारिक स्वीकृति दे दी है। अब पुल निर्माण के लिए 18 करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपये की लागत तय कर 6 करोड़ 46 लाख 38 हजार रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया। बदलापुर क्षेत्र की पीली नदी पर अगरौरा व रारी के बीच पुल बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसे संज्ञान में लेकर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी प्रस्ताव दिया था। अब जल्द ही पीली नदी पर बदलापुर के रारी अगरौरा गांव के बीच 15 करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये की लागत से सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ 33 लाख 21 हजार रुपये जारी किया गया। इस पुल के बनने से नदी के दक्षिण धनियामऊ, मिरशादपुर, बलुआ, टिकरी, सरायहरखू नदी के उत्तर लेदुका, कटहरी, भगतपुर, बक्खोपुर चवरी सहित दर्जनों गांव जुड़ सकेंगे। लंबे समय से प्रस्तावित पुल की लंबाई 72 मीटर और चौड़ाई 23 मीटर होगी। इससे भारी वाहनों के साथ-साथ सामान्य यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त दोनों ओर दो-दो सौ मीटर लंबे पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के बन जाने से आवागमन सुचारु होगा, वहीं लोग तहसील मुख्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक जेपी गुप्ता ने कहा कि जौनपुर में तीन पुल बनाने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। साथ ही बजट भी आवंटित हुआ है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भदोही जाना हो जाएगा आसान
विधायक आरके पटेल ने कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भदोही तक की दूरी कम हो जाएगी, जिससे व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बरसात के दिनों में नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से भी लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed