{"_id":"6938734a94b13b82fb0034b9","slug":"three-arrested-with-heroin-selling-packets-for-rs-1000-each-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-145809-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, एक-एक हजार रुपये पुड़िया बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, एक-एक हजार रुपये पुड़िया बेचते थे
विज्ञापन
जौनपुर/जफराबाद। एसओजी जौनपुर की टीम ने सोमवार की देर रात तीन अंतर जनपदीय तस्करों को राकेश यादव, सिकंदर यादव और आकाश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 400 ग्राम नशीला पाउडर (हेरोइन) बरामद किया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। एसओजी ने आरोपियों के पास से डिजिटल तराजू, 7 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी 2 हजार रुपये ग्राम खरीद कर एक-एक हजार रुपये पुड़िया हेरोइन बेचते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर (आईपीएस) आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में बताया कि एसओजी सोमवार की रात 2.45 बजे बेलाव घाट पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से आ रहे थे। उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 400 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और सात मोबाइल फोन बरामद हुए। एएसपी सिटी के मुताबिक, गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बडहरा निवासी राकेश यादव 100 ग्राम और इसी गांव के सिकंदर यादव उर्फ गुडडू 150 ग्राम और लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी आकाश चौहान के पास से 150 हेरोइन बरामद हुआ। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये हैं।
एएसपी सिटी के मुताबिक आरोपियों में शामिल आकाश चौहान ने बताया कि वह एक लाख रुपये के कर्ज में था। इस कर्ज से उबरने के लिए उसने चार-पांच माह पहले हेरोइन बेचना शुरू कर दिया। इसी लाभ से अर्जित रुपये से आरोपी हेरोइन खरीद कर सप्लाई करते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया वे गाजीपुर से नशीला पाउडर दो हजार प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदते थे। उसे ऊंचे दाम पर यहां बेचते हैं। वह यहां पुड़िया में हेरोइन को एक-एक हजार रुपये में बेचते थे। अब तक की जांच में पता चला कि कचहरी के पास, ऑटो चालकों में, स्कूल और काॅलेजों के आसपास घूम-घूम कर हेरोइन बेचते थे। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि गाजीपुर स्थित अफीम फैक्ट्री के पास से ही 400 ग्राम हेरोइन खरीदा थ्ज्ञा। वह चार-पांच माह से वहां से हेरोइन खरीदकर ला रहे हैं। फिलहाल, अभी आरोपियों ने यह नहीं बताया कि वह गाजीपुर में किससे हेरोइन की खरीद करते थे। उधर, अब सवाल उठता है कि अफीम फैक्ट्री के पास कौन हेरोइन बेचता है। एसपी गाजीपुर के ऑफिस से कुछ दूरी पर ही अफीम फैक्ट्री स्थित है।