फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested with 6 stolen bikes, two absconding

Jaunpur News: चोरी की 6 बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 6 stolen bikes, two absconding
शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों के पास से चोरी की 6 बाइक बरामद की। पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया समीप उप निरीक्षक प्रद्युमन त्रिपाठी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की बाइक पर सवार पांच लोग उसी रास्ते से जा रहे थे। पुलिस टीम के रोकने पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन को पकड़ लिया जबकि दो भाग गए। कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। मौके से चोरी की 6 बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने अपना नाम पता सरायखाझा थाना क्षेत्र के खतीरपुर भैंसा निवासी शिव धारी यादव, सतीश चौरसिया एवं बक्सा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी अनुज गौतम बताया। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed