फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested with 12 country-made bombs

Jaunpur News: 12 देसी बम के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 12 country-made bombs
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने सात देसी बम के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआई इष्टदेव पांडेय व सैय्यद हसन जाफर रिजवी, धर्मदत्त पांडेय, सुनील यादव रात के गश्त में थे। इसी दौरान रामपुर कला मार्ग पर ग्राम सराय मलिक गद्दो से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों का नाम असलम (41) निवासी ग्राम करौरा थाना मछलीशहर जनपद व राजकुमार उर्फ बब्लू सिंह(38) निवासी ग्राम अलापुर थाना मछलीशहर है। असलम के कब्जे से चार देसी बम व राजकुमार उर्फ बब्लू सिंह के कब्जे से तीन देसी बम बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

खुटहन : गभीरन बाजार के पोटरिया मोड़ पर पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पांच जिंदा देसी बम के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की भोर में उपनिरीक्षक शकील अहमद खां व हमराहियों के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इस मोड़ पर एक युवक हाथ में झोला लिए खड़ा दिखा। बुलाने पर वह उल्टी दिशा में भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके झोले से पांच जिंदा देसी बम बरामद किया गया। हिरासत में लिया गया बदमाश मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथा गांव का निवासी है। वह खेतासराय थाना क्षेत्र के बरनी गांव में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed