फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested on charges of religious conversion

Jaunpur News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three arrested on charges of religious conversion
बदलापुर। कुरावा गांव से रविवार की सुबह धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने धार्मिक पुस्तक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि संतोष मौर्य ने सूचना दी कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुरावा गांव में प्रधानमंत्री आवास के पीछे चंदू के घर कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे वीरेंद्र कुमार बिंद निवासी अंदावा थाना सराय ईनायत प्रयागराज, कुंदन बनवासी, सुनील बनवासी निवासी कुरावा थाना सुजानगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन बाइबिल व धर्म परिवर्तन कराने संबंधित कुछ कागजात मिले। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार-बरईपार। बीते दो दिन पहले एक युवक का तलवार लहराते वीडियो वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी, रविवार को पुलिस ने आरोपी को अढ़नपुर मोड से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ लोगों के साथ मिलकर तलवार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर वांछित की तलाश में थी। रविवार को आरोपी मंगेश उर्फ लाल सरोज निवासी आयर थाना तेजीबाजार को अढ़नपुर मोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed