फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested for planning robbery, one absconding

लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, एक फरार......

Fri, 04 Jun 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for planning robbery, one absconding
क्षेत्र के सिधाई मोड़ के समीप बुधवार की रात पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल, चाकू, दो तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। गिरोह का सरगना मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने पेट्रोल पंप के पास घेरेबंदी की। वहां चार संदिग्ध दिखे, जो पुलिस पर नजर पड़ते ही भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर तीन युवकों को पकड़ा, जबकि चौथा फरार हो गया। पकड़े गए युवकों में नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी अंकित कश्यप (22), खुटहन रोड निवासी यशवीर सिंह (21) व आंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली गांव निवासी अंकुर पांडेय (20) शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूट किए जाने के बारे में जानकारी दी है। आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू, मोबाइल बरामद हुआ है। चौथा आरोपी सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहां गांव निवासी दीपक तिवारी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed