फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three and a half thousand wells dry, two blocks declared dark zone

Jaunpur News: साढ़े तीन हजार कुएं सूखे, दो ब्लाक डार्क जोन घोषित

Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three and a half thousand wells dry, two blocks declared dark zone
जौनपुर। तापमान बढ़ने के साथ भूजल का स्तर खिसकता जा रहा है। जिले के करीब साढे़ तीन हजार कुएं सूख गए हैं। गोमती, सई, पीली, बसुई और वरुणा में भी पानी बहुत कम बचा है। कई पोखरों का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है। वहीं, जिले के दो ब्लॉक बदलापुर व महराजगंज डार्क जोन घोषित किए गए हैं। जलस्तर बढ़ाने के लिए गांवों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। शहर के बीच स्थित सौ एकड़ की ऐतिहासिक झील में होटल और इमारतें खड़ी हो गई हैं। झील का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। जिले में करीब 350 सूखे तालाबों को अमृत सरोवरों के रूप में विकसित किया जा रहा है। राजस्व विभाग के आकड़ों के अनुसार करीब साढ़े तीन हजार कुएं सूख गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 1995 में जिले में 3269 कुएं थे। 2015 में इनकी संख्या सिमटकर 351 रह गई। यानी 20 सालों में 2918 कुओं का वजूद समाप्त हो गया। जो बचे हैं, वह सूख गए हैं। कुआं, हैंडपंप और तालाबों के सूखने से पानी का संकट पैदा हो गया है। गर्मी में पशु-पक्षी भी पानी के लिए तरस रहे हैं। लघु सिंचाई एई एके पांडेय ने बताया कि जनपद के दो ब्लाक बदलापुर और महराजगंज डार्क जोन में हैं। यहां गहरी बोरिंग नहीं करने का आदेश जारी किया गया है। यहां भूगर्म जलस्तर बढ़ाने के लिए तालाब और चेकडैम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed