फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused of murder in case of teenager's body

Jaunpur News: किशोर के शव के मामले में तीन पर हत्या का मुकदमा

Sun, 05 Mar 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three accused of murder in case of teenager's body
कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर फत्तूपुर गांव के पास 15 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर पाए गए किशोर के शव के मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाना दयाराम चौहान ने तहरीर दिया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामायण निवासी संतोष चौहान, रमेश, आजाद ने मिलकर हत्या करने के बाद शव को फत्तूपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

15 फरवरी 2023 को फत्तूपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव पाया गया था। शव की पहचान अमन चौहान के रूप में की गई, जो अपने नाना दयाराम चौहान के यहां महाराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन में रहता था। अमन मूलरूप से प्रतापगढ़ का निवासी था। कोतवाली पुलिस ने इसे आत्महत्या मानकर शव का पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम करा दिया। जबकि परिजनों का आरोप है कि अमन की हत्या कर हत्यारों ने आत्महत्या करने का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव डाल दिया था। कोतवाली पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज न होने पर अमन चौहान के नाना दयाराम चौहान ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात कर उनसे घटना की जांच कराने के लिए आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एवं उप निरीक्षक ने स्टेशन मास्टर श्री कृष्णानगर व रेल पथ निरीक्षक से प्रकरण के बारे में गहनता से जानकारी लिया। पूछताछ के दौरान स्टेशन मास्टर अतुल ने क्राइम ब्रांच को बताया कि 14 फरवरी शाम सात बजे से 15 फरवरी सुबह 5:30 बजे तक 18 ट्रेनें आई गई है।
विज्ञापन

16 वर्षीय अमन पुत्र राजेश चौहान मूलत: आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ का रहने वाला है। अमन अपने नाना दयाराम चौहान निवासी ग्राम लमहन थाना महाराजगंज के घर रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed