फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused of misdeed of 10 years old girl arrested in jaunpur brutality took place in field four days ago

जौनपुर: 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार दिन पहले खेत में हुई थी हैवानियत

Thu, 05 Oct 2023 03:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अक्तूबर की रात खेत गई बच्ची के साथ चार लोगों ने हैवानियत की थी।

विज्ञापन
Three accused of misdeed of 10 years old girl arrested in jaunpur brutality took place in field four days ago
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक और आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। एक अक्तूबर की रात खेत गई बच्ची के साथ चार लोगों ने हैवानियत की थी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय किशोरी रात आठ बजे शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची घर से कुछ दूर एक ईंट भट्ठे के पास खून से लथपथ अचेत हाल में मिली। परिजन उसे उठाकर घर ले गए। जहां होश आने पर उसने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर बदलापुर पुलिस ने डोमपुर गांव निवासी सत्यम, संदीप, किशन और अमृतलाल केखिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी बीच गुरुवार सुबह करीब साढ़े छः बजे प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप, अमृतलाल और किशन भलुआहीं रेलवे क्रासिंग से पैदल स्टेशन की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed