फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused including SO, SI filed for forgery

एसओ, एसआई समेत तीन पर जालसाजी का वाद दर्ज

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused including SO, SI filed for forgery
जौनपुर। दूसरे समुदाय की लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने और आरोपी को बचाने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनवाने में मदद करने के आरोप में कोर्ट ने सरायख्वाजा एसओ, हलका एसआई समेत तीन पर धोखाधड़ी का वाद दर्ज किया है। मामले में थाने से आख्या तलब की गई है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 12 जून को उसकी बेटी बाजार गई थी। वहां गांव निवासी सद्दाम बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया। उसने शिकायत थाने में की तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा बेटी पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी की। विवश होकर उसने डीजीपी, एसपी व मानवाधिकार आयोग में पत्र भेजा, तब अपहरण का केस दर्ज किया गया। बाद में कूटरचित शपथ पत्र के माध्यम से दोनों का विवाह होना दर्शा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए उसकी साजिश में फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। एसपी को दरखास्त देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने कोर्ट में मुकदमा दायर कर आरोपी सद्दाम थानाध्यक्ष व दरोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed