फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Threatened the young man misbehaved, took away cash and jewelry too

धमकी देकर युवक ने किया दुराचार, नगदी और जेवरात भी ले उड़ा

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Threatened the young man misbehaved, took away cash and jewelry too
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत एक गांव की महिला को घर में अकेले देखकर घुसे युवक ने उसे और उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए महिला से दुराचार किया। जाते समय उसके जेवरात और नगदी भी पार कर दिया। आरोपी महिला का वीडियो बनाकर उसे लगातार धमकी दे रहा है। थाने से इंसाफ न मिलने पर पीडि़ता ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीडि़ता पति से अनबन होने के कारण अपनी मासूम बेटी के साथ अकेले रहती है,जो एक दुकान चलाकर जीविकोपार्जन कर रही है। आरोप है कि वह अपने घर में थी। अकेले होने का लाभ उठाकर पड़ोस के गांव व जनपद की सीमा से सटे सुल्तानपुर के अखंड नगर थानांतर्गत शहदपुर निवासी मनबढ़ युवक चार दिन पूर्व देर रात उसके घर पहुंचा। आरोप है कि जहां उसे धमकाते हुए दुराचार किया। आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया और किसी से कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने और उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जाते समय अलमारी से जेवरात और नगदी भी लेकर चला गया। पीडि़ता द्वारा घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस चौकी और कोतवाली शाहगंज को दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्याय पाने के लिए पीडि़त महिला ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार समेत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिरकत करके इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि अगर ऐसी बात है और पीडि़ता तहरीर देगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed