फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Those making objectionable remarks should be prosecuted for sedition: Ajay

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा हो: अजय

Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Those making objectionable remarks should be prosecuted for sedition: Ajay
जौनपुर। देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भारत माता के इस आजादी पर्व पर हम पूरे भारतवर्ष का प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर मर-मिटने को तैयार हैं। कुछ देशद्रोही मानसिकता के लोग, विवादास्पद टिप्पणियां करके भारत माता पर अनावश्यक और गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिस भी समाज के व्यक्ति इस तरह का बयान देते हैं, उनको समाज से बहिष्कार कर देना चाहिए। प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारतवर्ष से उनका बहिष्कार होना चाहिए। सरकार को ऐसे विचारधारा वालों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। श्री पांडेय ने कहा कि देशद्रोही मानसिकता के लोग देश का वातावरण खराब करना चाहते हैं। जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की है। ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इससे कभी भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed