फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   This time 1.26 lakh voters increased in local bodies

Jaunpur News: इस बार निकायों में बढ़े 1.26 लाख मतदाता

Sat, 08 Apr 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
This time 1.26 lakh voters increased in local bodies
नगरीय निकाय चुनाव में पांच सालों में एक लाख 26 हजार 329 मतदाता बढ़े हैं। 2017 के निकाय चुनाव में पूर्व में तीन लाख 12 हजार 508 मतदाता थे। उस समय जिले में नौ नगर निकाय थे जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं। निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसी आधार पर निकाय चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन

2023 के निकाय चुनाव में चार लाख 38 हजार 837 मतदाता हैं। इसमें दो लाख 33 हजार 153 पुरुष मतदाता व दो लाख पांच हजार 684 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में एक लाख 44 हजार 435 महिला मतदाता व एक लाख 68 हजार 73 पुरुष मतदाता थे। पिछली बार नौ निकायों में अध्यक्ष के नौ पदों पर व 168 सभासद पद पर चुनाव हुआ था तो इस बार 2023 के चुनाव में 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 पदों व 208 सभासद पद पर चुनाव कराया जाना है। इस बार तीन नई नगर पंचायत बनी है, इसमें नगर पंचायत कचगांव, गौराबादशाहपुर, रामपुर है।
विज्ञापन


एक नजर आकड़ों में:-
निकाय चुनाव वर्ष-कुल मतदाता-महिला मतदाता-पुरुष मतदाता
वर्ष 2017-312508-144435-168073
वर्ष 2023-438837-205684-233153
...........................................
वर्जन ...
नगरीय निकाय के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। आयोग से कोई निर्देश प्राप्त होगा तो दूसरी पूरक सूची तैयार की जाएगी। जिसमें छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, फिलहाल ऐसा कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed