फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   This New Year should be of resolutions and new priorities ..

नए संकल्पों और नए प्राथमिकताओं का हो यह नया साल..

Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
This New Year should be of resolutions and new priorities ..
जौनपुर। आज की सुबह हम सबके लिए खास है। नए साल की यह नई सुबह नई उम्मीदें लेकर आई है। नया जोश, नया ऊर्जा, नया उत्साह और नई ख्वाहिशों के साथ बांह पसारे नया सबेरा हमारे स्वागत को तैयार है। तमाम चुनौतियों और दुश्वारियों में बीते वर्ष 2020 की अंतिम रात के अंधकार को चीरकर निकला यह सूरज हमें यह संदेश दे रहा है कि बीते साल में जो कुछ भी हुआ, अब उसे भूल जाएं। नए साल में नए उल्लास और नए संकल्प के साथ शुरुआत करें। किन्हीं कारणों से जो काम हम इस साल नहीं कर पाए, उसे नए साल में पूरा करने का प्रयास करें। नए साल की नई प्राथमिकता बनाएं और उसे पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटें। उम्मीदों के आसमान से आया नए साल का नया सबेरा निश्चित रुप से हमारे लिए सुखद होगा।
विज्ञापन

इन्होंने लिए संकल्प, अब आप भी लें...
विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मेरे लिए गौरव के प्रतीक हैं। उनमें अच्छी दूर दृष्टि विकसित करना और उनका सर्वांगीण विकास करना मेरा मक़सद है। इस वर्ष के लिए यही मेरा संकल्प और प्राथमिकता रहेगी। नए वर्ष में नए विचार, नए कार्य होंगे। विवि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। शिक्षा से जुड़े आचार्यगण, प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नन्हे मुन्नों सबको नववर्ष 2021 की शुभकामनाएं। -प्रो. निर्मला एस. मौर्य, कुलपति, पूर्वांचल विवि।
विज्ञापन

---
कोरोना की विषम परिस्थितियों में जिले के लोगों ने जो जज्बा, जोश और सहयोग वर्ष 2020 में दिखाया है, उसे बरकरार रखने की जरुरत है। सबके सहयोग के साथ नए वर्ष में जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। प्रशासन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरुरतों को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। सरकार की मंशानुसार हर चेहरे पर खुशहाली हो, इसका संकल्प लेकर कार्य करेंगे। -दिनेश कुमार सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शासन की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकता होगी। जनसुनवाई, जनसुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा। उन्हें भयमुक्त माहौल प्रदान करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। आगे इसमें और सुधार करते हुए सख्ती से कार्यान्वित किया जाएगा। नए वर्ष पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर संकल्पबद्ध होकर कार्य कराएंगे। -राजकरन नय्यर, एसपी।
---
नए वर्ष में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों की समस्याओं को दूर कराने, औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे। इसके लिए हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। जनभागीदारी से जिले में विकास का नया सोपान गढ़ने का प्रयास किया जाएगा। -अनुपम शुक्ला, सीडीओ।
---
जनता की सेवा ही मेरे लिए सबसे अहम है। उन्हें अच्छी सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए नए वर्ष में और तेजी से कार्य किया जाएगा। शहर के विकास की जो योजनाओं किन्हीं कारणों से अटकी हुई हैं, उसे हर हाल में इस वर्ष पूरा कराएंगे। मूलभुत सुविधाओं के साथ ही पर्यटन क्षेत्र में शहर को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। -गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री व शहर विधायक।
---
शहर की सबसे बड़ी कूड़ा की समस्या निस्तारण संयत्र चालू होने के साथ इस वर्ष दूर हो जाएगी। सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी शीघ्र पूरा हो जाएगा। इसके बाद टूटी सड़कों की मरम्मत, पेयजल टंकी से हर मोहल्ले तक जलापूर्ति और शहर के सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराएंगे। शाही पुल और सद्भावना पुल के बीच सुंदरीकरण को मंजूरी दिलाकर कार्य आरंभ कराने का पूरा प्रयास होगा। -माया टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष।
---
कोविड काल में जनता से जुड़ने का ज्यादा वक्त नहीं मिला। इसका मलाल है। शीघ्र ही जौनपुर की जनता के बीच में आऊंगा। उनकी उम्मीदों के अनुरुप शहर को और जिले को विकास का नया मॉडल बनाने का प्रयास करुंगा। विकास के जो भी कार्य अवरुद्ध पड़े हैं, उन्हें इस वर्ष पूरा कराना हमारी प्राथमिकता होगी। जिले की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। उनके लिए नया वर्ष शुभ हो, यही कामना है। -श्याम सिंह यादव, सदर सांसद।

---
राज्य सभा सांसद के रूप मे मैंने शपथ ली है तो क्षेत्र के लोगों के लिए मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। नए साल में भी जनसमस्या के निवारण के लिए पहले की तरह तत्पर रहूंगी। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा ही नहीं पूरे जनपद में जो भी समस्या होगी इस नए वर्ष में संकल्प लेती हूं कि उसे हल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखूगीं। नया साल जनमानस के उम्मीदों पर बेहतर हो यही मेरी हार्दिक इच्छा है। -सीमा द्विवेदी, सांसद राज्य सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed