फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thirst will not be quenched even in this heat, there is no water even in the houses where taps are installed

Jaunpur News: इस गर्मी में भी नहीं बुझेगी प्यास, जिन घरों में लगे नल वहां भी पानी नहीं

Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thirst will not be quenched even in this heat, there is no water even in the houses where taps are installed
जौनपुर। जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का काम पिछले चार वर्षों से हो रहा है। रफ्तार इतनी धीमी है कि प्रगति 65 फीसदी ही हो सकी है। जिनके यहां नल लगे हैं वहां भी आज तक पानी नहीं पहुंच सका है। यही कारण है कि इस गर्मी में भी लोगों की प्यास बुझना तो छोड़िए योजना के तहत जिन घरों में नल लग चुके हैं वहां भी पानी देखने तक को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में जल निगम ग्रामीण के तहत फर्म के जरिए अगस्त 2021 से चार हजार 188 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। इसके लिए 3137 राजस्व गांवों को चिह्नित किया गया है। इसमें 1225 परियोजनाएं बनाई गईं। विभाग का दावा है कि 594 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो गई है। यह कुल गांवों के सापेक्ष मात्र 19 फीसदी पानी की सप्लाई हुई है। इसमें एफ्कांस को 870 स्कीम व वेलस्पंस को 355 स्कीम पर काम करना है। दो से तीन ग्राम पंचायतों में एक स्कीम पर काम हो रहा है, इसके तहत कुल 1230 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। कार्य को दिसंबर 2024 तक पूरा करने था। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2028 कर दिया गया है। इस योजना से जिले की करीब 40 लाख आबादी को लाभान्वित करना है। अभी महज 19 फीसदी ही लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

इतने घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य :-जल जीवन मिशन के तहत 5 लाख 93 हजार 300 घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि एक लाख 18 हजार 660 घरों में लगे नलों में पानी आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वन :-सिंगरामऊ क्षेत्र के सिंहावल में जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण आधा अधूरा पड़ा है। बहुत ही धीमी गति से कार्य हो रहा है। पड़ताल में पता चला कि कार्यदायी संस्था अलग-अलग ठेकेदारों से काम ले रही है। कोई टंकी बनवा रहा, कोई बाउंड्रीवाल या मोटर रूम। पिछले आठ माह से चल रहा कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका।
केस टू :- राजापुर प्रथम ग्राम पंचायत में टंकी नहीं बनी लेकिन जगह-जगह टोटी जरूर लगा दी गई है लेकिन यहां पानी नहीं आ रहा है। मईडीह में टंकी ही नहीं बनी है। सलारपुर में भी घरों के बाहर टोटी लगाई गई लेकिन पानी टंकी आज तक नहीं बन सकी। कादीपुर व हिनौती ग्राम पंचायत में भी लगी टोटियों से पानी नहीं आ रहा है।
केस थ्री :- बदलापुर ब्लाक के कम्मरपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति आज तक नहीं हो सकी। पानी की टंकी बनी पाइप बिछाकर एक साल से छोड़ दिया है। ऐसे में लोगों के सामने पानी की समस्या बनी हुई है।
केस फोर :- मुफ्तीगंज ब्लाक के सरकी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई नहीं चालू हो सकी। दो साल से चल रहा टंकी व पाइप लाइन का कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका।

निर्धारित समय पर काम पूरा न होने पर इसकी समय सीमा बढ़ाई गई है। फिलहाल काम को तीव्र गति से कराने का प्रयास होता है। ज्यादा से ज्यादा घरों में टोटी के जरिए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। -महेंद्र राम, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed