फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Third district level yogasana competition on 20th July

Jaunpur News: तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 20 जुलाई को

Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Third district level yogasana competition on 20th July
जौनपुर। योगा फेडरेशन जौनपुर के कोर कमेटी की द्वितीय बैठक ऋषि योग संस्थान पर रविवार को हुई। इसमें 20 जुलाई को होने वाले तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के विषय में चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रजनी साहू ने बताया कि जौनपुर में 20 जुलाई रविवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के हाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 400 बालक एवं बालिकाओं के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता में 8 साल से लेकर 25 साल तक के बच्चे प्रतिभाग लेंगे। जिसको सब जूनियर ग्रुप एबीसी और जूनियर ग्रुप एबी तथा प्रोफेशनल ग्रुप में कराया जाएगा। सभी ग्रुप के विजेता के निर्णय के लिए पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर के 5 रेफरी को बुलाया गया है सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। महासचिव डाली गुप्ता ने कहा की योगासन के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी प्रतियोगिता है जिसमें समाज के सभी वह वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। यह प्रतियोगिता जनपद में तृतीय बार आयोजित हो रही है। इस मौके पर मधु गुप्ता, कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed