फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away millions of goods from the jewelery shop

आभूषण की दुकान से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away millions of goods from the jewelery shop
रामपुर। स्थानीय कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित सराफा की दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। दुकानदार के मुताबिक ढाई किलो चांदी और 25 ग्राम सोना गायब हुआ है। सुबह मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। उधर, खुटहन में तीन स्थानों पर चोरों ने दुकानों से नकदी सहित हजारों का सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी बनारसी स्वर्णकार की कस्बे में नहर के पास किराए के मकान में आभूषण की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह अपने आवास पर चले गए। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। बनारसी सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा सामान वह अक्सर थैला में घर ले जाते थे, मगर मंगलवार की शाम सड़क जाम होने के कारण सामान नहीं ले गए। वर्ष 2016 में दुकान बंद कर घर जाते समय बदमाशों ने दुकानदार से करीब पांच लाख का माल लूट लिया था। पुलिस आज तक उस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। 3
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामपुर बालेंदु यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है। उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के तीन बाजारों में मंगलवार की रात चोरी हुई। बीरमपुर बाजार में ज्ञानचंद्र यादव गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं। चोरों ने उनकी दुकान से गल्ले में रखा चार हजार नकदी और हजारों का सामान उड़ा दिया। इमामपुर बाजार स्थित रामदुलार यादव के चाय-पान की दुकान का ताला तोड़ दो हजार नकदी सहित दस हजार और गौसपुर गांव निवासी अशफाक अहमद की ताजुददीनपुर गांव में चाय-पान की गुमटी का ताला तोड़ लगभग आठ हजार का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed