फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away cash, jewelry from the temple and cash from the house

मंदिर से दानपेटी व घर से नकदी, जेवर उठा ले गए चोर

Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash, jewelry from the temple and cash from the house
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोर मंदिर की दानपेटी और घर का ताला तोड़कर दस हजार नकदी व जेवर उठा ले गए। जाते समय चोर खेत में बेसहारा पशुओं से सुरक्षा के लिए लगी मशीन भी साथ ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन होने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पिलकिछा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर शाम से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। भोर में जब श्रद्धालु स्नान के बाद दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाने को दानपेटी ढूढ़ने लगे तो नदारत थी। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पर कोई नियमित पुजारी नहीं है। गांव के लोग ही साफ-सफाई, आरती और भोग लगाते हैं। अनुमान है कि पेटी में दो से ढाई हजार रुपये रहे होंगे।
विज्ञापन

दूसरी घटना तिलवारी गांव निवासी त्रिभुवन पाठक के घर हुई। यहां से चोर कमरे का ताला तोडकर बैग उठा ले गए। आरोप है कि उसमें दस हजार नकद, सोने की चेन, अंगूठी, रसोई सिलेंडर, भूमि और गैस कनेक्शन के कागजात चोर पार कर दिए। इसी गांव के बरातर पुरवा निवासी दिलीप उपाध्याय के खेत में लगी मशीन भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर पार किया नकदी
लाइन बाजार क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी के बगल केराना स्टोर्स में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित दुकानदार ने दो नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय घटना की छानबीन में जुट गए हैं।

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी निवासी राजकुमार मौर्य शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी के मुख्य द्वार के बगल में किराना की दुकान चलाते हैं। राजकुमार ने बताया की बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह आठ बजे आकर दुकान खोला तो काउंटर का लॉकर टूटा हुआ था। उसमे रखा 42 हजार रुपये नगद व अन्य सामान गायब था। दुकान में पीछे की तरफ लगा दरवाजा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सीमेंटेड शेड के पास लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर गिरा दिया गया था। घटना की जानकारी होने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सीसीटीवी तोड़ने से पहले सभी चोर कैमरे में कैद हो चुके थे। फुटेज में पांच की संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed