फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away cash along with jewelery from four houses

चार घरों से आभूषण समेत नगदी उठा ले गए चोर

Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash along with jewelery from four houses
बदलापुर। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात चार घरों को अपना निशाना बनाकर नगदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के घर से चोर कई कमरों को खंगाला। जहां से अटैची में रखा 29 सौ नगद, दो पायल, मीना, कर्णफूल उठा ले गए। इसी तरह विनोद चतुर्वेदी के घर से सोने की चेन, मंगल सूत्र, पायल कुल करीब 60 हजार रुपये के सामान उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव की निषाद बस्ती से नीबूलाल निषाद के घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, करधनी, छागल, पायल समेत दस हजार नगद उठा ले गए। वहीं बगल स्थित दिनेश निषाद के घर से दो झुमका, दो लॉकेट, पायल, करधनी सहित डेढ़ लाख रुपये के सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की चारों घटनाओं की जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed