फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away 8 goats from the car

Jaunpur News: चोर कार से उठा ले गए 8 बकरियां

Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 8 goats from the car
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में रविवार की रात चोर कार से आठ बकरियां उठा ले गए। विरोध करने पर दो पशुपालकों की पिटाई भी कर दी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर पनियरियां गांव निवासी राजेंद्र कुमार खेती किसानी का काम करते हैं। साथ में बकरी पालन भी करते हैं। रोज की तरह रविवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। करीब 11 बजे उसे शोरगुल सुनाई दी। वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पशु बाड़े में बंधी चार बकरियों को एक गाड़ी में चोर लाद रहे थे। जैसे ही लालमन(50) घर से बाहर निकले चोरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। चोर 4 बकरियां गाड़ी में लादकर फरार हो गए। लालमन को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर रात करीब 12 बजे सरायख्वाजा के खजुरा गांव निवासी शिवनाथ दो बकरियां भी उठा ले गए। पाही पर सो रही ममता(30) व सुरेंद्र(32) की पिटाई कर घायल कर दिया। चोर उनकी दोनों बकरियां उठा ले गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी के कबाड़ के साथ चार पुलिस हिरासत में
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा के पास से सोमवार की दोपहर पुलिस ने एक पिकअप पर लदे चोरी के कबाड़ के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार जिस स्थान से माल चोरी हुआ है उसी स्थान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के नहर ददौली से डीसीएम ट्रक में कबाड़ लादकर स्थानीय कोतवाली शाहगंज के दीपाईपुर गांव निवासी चालक संदीप पंजाब के लिए निकला। वह पंजाब न जाकर शनिवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा आ गया। यहां पर भाड़े की एक पिकअप पर कबाड़ को तीन बार में लादकर उसने शाहगंज के एक कबाड़ी को बेच दिया। बचा हुआ कबाड़ वह सोमवार को पुनः एक पिकअप पर लाद रहा था इसी बीच जिस व्यक्ति का कबाड़ था वह खोजबीन करते हुए खानपुर आ पहुंचा और पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ लदी पिकअप सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कथित तौर पर डीसीएम चालक ने डेढ़ लाख रुपये में कबाड़ को उतारकर दूसरे वाहन पर लादकर शाहगंज स्थित एक कबाड़ी के यहां बेच दिया। चौथी बार वह पिकअप पर लादकर बचा हुआ कबाड़ बेचने जा रहा था इसी दौरान प्रयागराज से कबाड़ी ने आकर रंगेहाथ चालक को पकड़ लिया। कबाड़ी की सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने पिकअप सहित कबाड़ को कब्जे में लेते हुए चोरी का मॉल ख़रीदने वाले शाहगंज के कबाड़ी सहित पांच लोगों हिरासत में ले लिया। चालक में बताया कि डीसीएम से माल उतारने के बाद उसे सुल्तानपुर जिले के बरौसा में एक कबाड़ी के यहां उसने बेच दिया है। फिलहाल पुलिस पिकअप लदे कबाड़ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन



इस बाबत थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने बताया कि जिस स्थान से चोरी की घटना हुई है, वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मुकदमा आदि वहीं पंजीकृत किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कोई भी प्रार्थना पत्र देने को तैयार नहीं है। लिहाजा थानाध्यक्ष को गाड़ी सीज करने के साथ ही अन्य कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed