फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves targeted bullion shop and house, theft of 12 lakhs

चोरों ने सराफा दुकान व घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी

Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted bullion shop and house, theft of 12 lakhs
जौनपुर। जिले में शुक्रवार की रात चोरों ने सराफा दुकान व घर को निशाना बनाया। जलालपुर थानाक्षेत्र के सिरकोनी बाजार में सराफा की दुकान से सात लाख और केराकत के बेहड़ा गांव में घर से पांच लाख का सामान उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जफराबाद क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी राजकुमार सेठ की सिरकोनी बाजार में सराफा की दुकान है। शुक्रवार की रात राजकुमार दुकान बंद करके घर चले गए। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर तीन कुंतल वजनी लाकर दुकान से ढाई सौ मीटर दूर सिरकोनी स्टेशन की तरफ खेत में ले गए। उसको तोड़ कर 25 ग्राम सोने और चांदी के कुल पांच लाख के गहने तथा 12 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह खेत में लाकर देखकर लोगों को घटना का पता चला। सूचना पाकर राजकुमार सेठ भी पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस व डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। राजकुमार सेठ के मुताबिक करीब सात लाख की चोरी हुई है। जलालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि माल का आकलन नहीं हो सका है। मुकदमा लिखकर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में अजीत शुक्ल एक सप्ताह पहले परिवार सहित अपने ससुराल चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर शुक्रवार की रात घर का ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने आराम से घर के अंदर के सभी कमरों का ताला खोलकर आलमारी व बाक्स खंगाल डाला। शनिवार की सुबह लोगों ने अजीत के घर का ताला खुला देखा तो जानकारी हुई। पड़ोसी रामप्रवेश शुक्ल ने फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद अजीत घर आए और सूचना पुलिस को दी। अजीत ने बताया कि सोने, चांदी, नकदी समेत पांच लाख का माल चोरी हुआ है। चौकी प्रभारी रोहित कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed