फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves stole two buffaloes

दो भैस एक पड़िया चुरा ले गए चोर

Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole two buffaloes
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में बृहस्पतिवार रात दो पशुपालकों के दरवाजे के सामने बंधी दो भैंस एक पडि़या चोर खोल ले गए। शुक्रवार सुबह आंख खुली तो पशुओं को न देख पशुपालक दंग रह गए। पशु पालकों ने पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी अभयराज यादव भैंस और पडि़या व नवललाल यादव एक भैंस पाल रखा था। बृहस्पतिवार को देर रात पशुपालकों ने अपने पशुओं को दरवाजे पर करकट सेट में बांधकर सोने चले गए। इसी बीच, किसी समय पहुंचे मवेशी चोर दोनों भैंस और पडि़या छोड़कर पिकअप में लादकर उठा ले गए। सुबह सोकर उठने पर दरवाजे के सामने भैंस और पडि़या न मिलने पर पशु पालक हक्का-बक्का हो गए। पशुपालकों ने बताया कि चोरी हुई भैंस और पडि़या की कीमत डेढ़ लाख के ऊपर है। एक माह पहले भी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर और राजेपुर से आधा दर्जन पशुओं की चोरी पिकअप गैंग मवेशी चोरों द्वारा किया गया था। पशुपालकों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस छानबीन की। एसओ गौराबादशाहपुर अवधनाथ यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed