फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves running away with cash and laptop.

नकदी और लैपटॉप लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, फिर की जमकर धुनाई...

Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves running away with cash and laptop.
मड़ियाहूं। नगर के मोहल्ला खैरूद्दीनगंज की टीचर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से चोरी हुआ लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

चोर सबसे पहले टीचर कॉलोनी स्थित भारद्वाज रेस्टूरेंट की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए। कैश बॉक्स को तोड़कर उसमे रखा करीब दो हजार रुपये नकदी उठा लिए। यहां चोरी के बाद चोर कॉलोनी में ही मुकेश तिवारी के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने लैपटॉप उठाया। खटपट की आवाज सुनकर लोग जागे तो शोर मचाने लगे। भाग रहे चोरों पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए एक चोर निर्माणाधीन मकान में छिप गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की लैपटॉप बरामद करने के बाद उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस चोर को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गुप्ता अलीगंज थाना बक्सा बताया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाराम ने बताया कि चोर से उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed