फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves ransacked police constable's house, dumped goods worth millions

पुलिस कांस्टेबल के घर को चोरों ने खंगाला, लाखों का माल उड़ाया

Tue, 25 Aug 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked police constable's house, dumped goods worth millions
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव में सोमवार की रात पुलिस कांस्टेबल के घर से लाखों का माल उड़ा दिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर नकदी-जेवरात पर हाथ साफ किया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर नद्दी गांव निवासी भीमसेन सिंह यूपी पुलिस में हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में हैं। गांव में बेटा चंदन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात परिवार के सदस्य कमरों में सोए थे। रात्रि में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। दो कमरों में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी-आभूषण को समेटकर फरार हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक करीब तीस हजार रुपये नकद और पांच लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। चंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed