फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves entered bank and vacant house, blew stuff

बैंक और खाली मकान में घुसे चोर, सामान उड़ाया

Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered bank and vacant house, blew stuff
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने कई स्थानों पर चोरी की। मड़ियाहूं व मुंगराबादशाहपुर में फिनो पेमेंट्स बैंक को निशाना बनाया तो गौराबादशाहपुर में खाली पड़े मकान में घुसकर जेवर, सामान उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में जखनियां-रायपुर-पवारा संपर्क मार्ग पर फिनो पेमेंटस बैंक की शाखा है। सोमवार की रात चोरों ने गेट पर लगा ताला तोड़ दिया, मगर डबल लॉक होने के कारण चोरी में कामयाब नहीं हो सके। बैंक कर्मचारी सुबह मौके पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। मुंगराबादशाहपुर पुलिस छानबीन में जुटी है। मडियाहूं नगर के दिलावरपुर पाल बस्ती में रंजन दुबे के मकान में स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक का ताला तोड़कर चोर बैंक में रखे दो लैपटॉप, दो मानीटर उठा ले गए। सुबह जब बैंक मैनेजर दिनेश कुमार पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर रखी गोदरेज आलमारी का भी ताला टूटा और कागजात बिखरे थे। बैंक में किसी तरह का कैश नहीं था। मैनेजर ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। धर्मापुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी मूसे साहू अपने पुत्र के लिए लड़की देखने सोमवार को परिवार सहित भदोही गए थे। रात्रि में वहीं रुक गए। मंगलवार को दोपहर जब वह वापस आए और दरवाजा खोल कर घर में प्रवेश किया तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। खोजबीन की तो पता चला कि आलमारी में रखे हुए कुछ जेवर, एक फ्रिज, दो कूलर छत के रास्ते घर में घुसे चोर उठा ले गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि अभी छानबीन चल रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed