{"_id":"5faa91968ebc3e9bf46234cb","slug":"thieves-crossed-thousands-of-goods-from-three-places-jaunpur-news-vns5575892162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों से चोरों ने पार किया हजारों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों से चोरों ने पार किया हजारों का माल
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में चोरों ने सहज जन सेना केंद्र और कपडे़ की दुकान से हजारों का माल पार कर दिया। बारात के दिन चोरों ने बाहर खड़ी बाइक पर हाथ फेर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है।
जफराबाद: वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित सहज जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर तथा पांच हजार नगद से उठा ले गए। मंगलवार को सुबह सहज जन सेवा केंद्र के संचालक कौशल कुमार सिंह जब कार्यालय खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर उनका निवास है। कौशल ने बताया कि चोर एक लैपटॉप जिसकी कीमत 35 हजार तथा प्रिंटर जिसकी कीमत 10 हजार थी, उठा ले गए।
सुईथाकला: क्षेत्र में रामनगर बाजार के भगासा मार्ग पर स्थित कटघर गांव निवासी वाहिद अंसारी के कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर हजारों के सामान पर हाथ फेर दिया। वाहिद सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चल गए। मंगलवार को जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान के पीछे सेंध कटी है। वाहिद का कहना है की करीब 25000 का सामान चोर उठा ले गए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
खेतासराय क्षेत्र के महरौड़ा गांव में आनंद बिंद के घर आई बारात में घराती पक्ष के लोग बरातियों की आवभगत में लगे थे। इस दौरान चोर घर के पास खड़ी दो बाइकों का ताला तोड़कर उठा ले गए। बाइक गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र फूलमन बिंद और अर्जुन बिंद की बताई गई।