{"_id":"66898a17b8a566a9390c5513","slug":"thieves-broke-the-locks-of-six-shops-and-took-away-goods-worth-one-lakh-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-118363-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छह दुकानों के ताला तोड़कर एक लाख का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छह दुकानों के ताला तोड़कर एक लाख का सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतमसराय चौकी के गुतवन बाजार में चोरों ने शुक्रवार की रात छह दुकानों के ताला तोड़कर एक लाख का सामान पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरा भी निकाल ले गए।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन बाजार में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैक के बगल में इमरान खान के नाम से एक कटरा है। चोरों ने कटरे के छह दुकानों के शटर का ताला तोड़ दिया। जगदंबा प्रसाद के किराना स्टोर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 6 हजार कैश और दुकान का सामान ले गए। इसी कटरे में स्थित विकास के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर चार हजार नकद कुछ मंहगी दवाइयां तथा कुछ दस्तावेज उठा ले गए। संदीप कुमार के पैथालॉजी सेंटर से शटर तोड़कर चोर पांच हजार कैश और सामान उठा ले गए। पवन ड्रेसेज के कपड़े की दुकान से लगभग 20 हजार के कपड़े चोर उठा ले गए।
अहमद इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़ दिए थे। लेकिन कोई सामान नहीं ले जा सके। छठवीं दुकान कॉस्मेटिक की थी। चोर ताला तो तोड़ने का प्रयास किए लेकिन तोड़ नहीं पाए। कटरा के बगल में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसी टीवी कैमरा को तोड़ कर उठा ले गए। घटना की सूचना पर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जौनपुर से फाॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि छह दुकानों से चोरी हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।