फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves broke into a house by spreading window bars and stole goods worth lakhs

Jaunpur News: खिड़की का सरिया फैलाकर घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी

Tue, 07 Apr 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house by spreading window bars and stole goods worth lakhs
शाहगंज। क्षेत्र के सिधाई गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दलसिंगार यादव के पुत्र राजेश यादव के मकान में चोर पीछे की खिड़की के लोहे के सरियों को फैलाकर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी आलमारी और बक्सा खंगालते हुए जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित राजेश यादव के अनुसार, सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद कमरे में ताला बंद कर बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे से घर में दाखिल हुए और आलमारी व बक्से में रखे दो झुमके, एक झुमका सहारा, एक चेन व लॉकेट, दो जोड़ी पायल और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग जागे और कमरे का दरवाजा खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed