{"_id":"6a19dc87a08b3a97bd0d34f6","slug":"thieves-broke-into-a-garment-factory-and-stole-450-shirts-and-a-machine-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-155994-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गारमेंट फैक्ट्री का ताला तोड़कर मशीन और 450 शर्ट उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गारमेंट फैक्ट्री का ताला तोड़कर मशीन और 450 शर्ट उठा ले गए चोर
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के रामपुर निष्फी गांव में संचालित गारमेंट फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोर सिलाई मशीन और तैयार कपड़े उठा ले गए। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान पति व उनके जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रामपुर निष्फी गांव निवासी अमृत लाल पटेल ने सुरेरी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पूरेदयाल नगेसरा मार्ग स्थित उनका गारमेंट कारखाना पंधारी पटेल के मकान में किराये पर संचालित होता है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर रमेश धीवर , संजय यादव (प्रधान के जेठ) विनोद यादव (प्रधान पति) तथा गोलू धीवर कारखाने पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर रखी तीन सिलाई मशीन तथा करीब 450 पीस तैयार शर्ट उठा ले गए। घटना की जानकारी मकान मालिक पंधारी पटेल ने उन्हें दी।
इसके बाद उन्होंने तत्काल सुरेरी थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को देर रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर ग्राम प्रधान पति व उनके जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।