फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves blew goods by entering bullion shops and houses

सराफा दुकान और मकान में घुसकर चोरों ने उड़ाए सामान

Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew goods by entering bullion shops and houses
मड़ियाहूं/बरईपार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार की रात चोरों ने दुकान और मकान में घुसकर तकदी, जेवरात आदि हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। मीरगंज के एक हनुमान मंदिर से घंटा चुराने के बाद लाइट क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं ब्लॉक मुख्यालय के समीप शीतलगंज-सिकरारा मार्ग पर औरैला गांव निवासी रमेश सेठ ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। शनिवार-रविवार की बंदी के कारण दुकान नहीं खुली थी। सोमवार को सुबह जब रमेश सेठ अपनी दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। दुकान के पीछे चोरों ने सेंध काटकर उसमें रखा टीवी, स्टेब्लाइजर, बैटरी उठा ले गए थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में राकेश मिश्र के घर पर बगल के मकान के छत के सहारे घुसे चोर 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। खटपट की आवाज सुनकर परिवार की सदस्य सुमन की नींद खुल गई। उसने जब चोर को पकड़ना चाहा तो वह उसे धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने पहुंचकर जांच पड़ताल करने में लग गए। मीरगंज क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव में रविवार की रात चोरों ने नटाबीर बाबा धाम से आधा दर्जन पीतल के घंटे चुराने के बाद हनुमान मंदिर से सोलर लाइट चुराने का प्रयास किया। सफल नहीं हुए तो लाइट तोड़ दी। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। चोर मंदिर से 6-7 घंटे चोरी हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed