फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves absconded after committing theft at knife point

Jaunpur: चाकू की नोंक पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर हुए फरार, क्षेत्र में दहशत, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 29 Oct 2024 07:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

कबूलपुर में चोरों का आतंक देखने को मिला। चोर पहले घर में घुसे नकदी और सामान पर हाथ साफ किया इसके साथ ही जब छत पर सो रही महिला जगी तो बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाया और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Thieves absconded after committing theft at knife point
चोरी की घटना के बाद घर के दराज खुले हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने बालक की गर्दन पर चाकू लगाकर 15 हजार नकदी समेत साढ़े चार लाख के जेवर लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताते चलें कि गांव निवासी तनवीर पत्नी इमरान मकान के दूसरे तल पर कमरे में सोई थी। रात में करीब 12 बजे घर में लगे कूलर के रास्ते दो बदमाश कमरे में घुस गए। कमरे में तनवीर अपने बच्चों के साथ सोई थी।

विज्ञापन





बदमाशों के घुसते ही उसकी नींद खुल गई। एक बदमाश ने उसके 12 वर्षीय पुत्र अयान के गर्दन पर चाकू लगा दिया। धमकी देकर तनवीर के पास रखी आलमारियों की चाबी ले लिया। दोनों लॉकर खोलकर आलमारियों में रखा 15 हजार नकद, सोने का एक हार, दो कंगन, दो कान का झाला, नाक की कील सहित कीमती आभूषण उठा ले गए। जब डकैत जाने लगे तो नीचे से ऊपर आने वाली सीढी के दरवाजे को ताले से बंद कर दिया।
विज्ञापन


घटना से डरी तनवीर लुटेरों के जाने के बाद शोर मचाना शुरू किया। कमरे के नीचे तल पर सो रहे देवर रेहान, ननद आतिया परवीन, सास इसरत जहां ताला तोड़कर ऊपर आए तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहां कि स्थिति देखकर लोग भौचक रह गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता का पति सऊदी अरब में रहता है। सुबह ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed