फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be no agreement with business interests

व्यापारी हितों के साथ नहीं होगा कोई समझौता

Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
There will be no agreement with business interests
जौनपुर। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने शनिवार को नगर के एक होटल में संगठन की समीक्षा और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। वह व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव से पहले जिलेवार संपर्क अभियान के दौरान यहां हुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर का संगठन बहुत ही मजबूत है। व्यापार मंडल व्यापारियों के हित के लिए समर्पित संगठन है। व्यापारियों की समस्याएं व्यापार मंडल के माध्यम से प्राथमिकता से निपटाई जाती हैं। जहां एकजुटता है वहां चाहे प्रशासनिक अधिकारी हो या अवांछनीय तत्व कोई भी उत्पीड़न नहीं कर सकता है। संगठन व्यापारी समस्याओं समाधान कराता रहा है, चाहे मंडी शुल्क का मामला हो या लॉकडाउन के दौरान आई समस्या हो। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि व्यापार मंडल हमारी आवाज है। कंछल ने व्यापारी हितों से कभी समझौता नहीं किया। संचालन जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, घनश्याम साहू, अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, आलोक रंजन सिन्हा, स्वतंत्र कुमार साहू, सरदार सिंह बग्गा, जीवनलाल अग्रहरि, बसंत जायसवाल, सुनील अग्रहरि, लल्लन प्रताप सिंह, इकराम अंसारी, अतुल कुमार,राजेश जायसवाल, सुमित उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, कृपानाथ सेठ, जयकृष्ण साहू, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed