फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be a school for children in the new jail, a playground will be built for the juvenile prisoners

नई जेल में बच्चों के लिए होगा स्कूल, किशोर बंदियों के लिए बनेगा खेल मैदान

Fri, 12 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
There will be a school for children in the new jail, a playground will be built for the juvenile prisoners
जिला कारागार का गेट। - फोटो : JAUNPUR
करीब डेढ़ सौ साल पहले बनी जेल अब शहर से सात किमी दूर नई बनाई जाएगी है। 24 हेक्टेयर में प्रस्तावित इस जेल को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जाएगा, इसका काम जल्द शुरू होगा। 1032 बंदियों-कैदियों के क्षमता वाली प्रस्तावित जेल में बंदियों के साथ रह रहे उनके बच्चों को कक्षा पांच तक पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल भी खोला जाएगा, जबकि किशोर बंदियों के लिए वालीबाल, फुटबाल और बैटमिंटन कोर्ट भी बनाया जाएगा। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। बजट के लिए पत्र वित्त विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अंग्रेजों के राज में बने जिला कारागार की बंदी क्षमता 320 है। जबकि यहां मौजूदा समय में करीब 1300 बंदी हैं। 2018 में प्रशासन ने जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर कुद्दूपुर, रंजीतपुर व इंदरिया गांव में करीब 24 हेक्टेयर जमीन चिह्नित किया था। इसमें 12.9 हेक्टेयर जमीन 343 किसानों की थी, जबकि 10.9 हेक्टेयर ग्राम समाज की। किसानों की जमीन अधिग्रहीत कर ली गई, उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे के तौर पर करीब 44 करोड़ रुपये दिया गया। इसके बाद 338 किसानों से उनकी भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। इस समय जो पांच किसान बचे हैं, उनकी भी सहमति हो गई। हालांकि उनके दूसरे प्रांत रहने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। वहीं, नियमानुसार 90 प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी होने पर काम शुरू किया जा सकता है। इस कारण जेल निर्माण के लिए डीएम के माध्यम से महानिदेशक कारागार, प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजवाया गया था। जहां से कार्यदायी संस्था के रुप में लोक निर्माण विभाग की वाराणसी यूनिट को नामित किया गया है।
विज्ञापन

करीब ढाई सौ करोड़ की लागत से बनने वाली नई जेल के निर्माण के लिए ड्राइंग भी तैयार हो गई है, जिसमें यह तय किया गया कि 1032 बंदियों-कैदियों के क्षमता वाली जेल का निर्माण कराया जाएगा, जो अत्याधुनिक तरीके की सुविधाओं से भी लैश होगा। जेल में बंदियों के बैरक के अलावा प्रमुख रुप से 6 साल तक के बच्चों के जेल में रहने के कारण उनकी पढ़ाई के लिए प्राथमिक विद्यालय की स्थापना होगी, जिसमें अध्यापक की तैनाती भी की जाएगी। इसी तरह किशोर बंदियों के लिए खेल मैदान बनाया जाएगा, जिसमें फुटबाल, बैटमिंटन कोर्ट और वालीबाल खेलने की भी व्यवस्था दी जाएगी। जेल के अत्याधुनिक कार्यालय और भंडार गृह होंगे। इसी तरह पूरे जेल परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। हाई फ्रीक्वेंसी वाला जैमर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए जेल की क्षमता 1032 की होगी, जो अत्याधुनिक तरीके से बनाई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के वाराणसी यूनिट को जिम्मेदारी दी गई है। बजट के लिए वित्त विभाग को पत्र लिखा गया है। नये जेल में प्राथमिक विद्यालय और खेल मैदान भी बनाया जाएगा, जिसमें बैटमिंटन, फुटबाल और वालीवाल खेलने की सुविधा होगी। इसके लिए ड्रा इंग तैयार हो चुका है। - एसके पांडेय, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed