फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be a fight between nine candidates for the post of President

Jaunpur News: अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों के बीच होगा घमासान

Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
There will be a fight between nine candidates for the post of President
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब मैदान में नौ प्रत्याशी बचे हैं। जिनके बीच अब मुकाबला चार मई को मतदान के दिन होना है। इस बार के नगर पालिका परिषद जौनपुर में जहां कुछ उम्मीदवार दोबारा चुनाव मैदान में है तो कुछ नए चेहरे भी जोर-आजमाइश कर रहे है। चार मई को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों के जनसंपर्क व प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है, इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों ने फतह के लिए टीम तैयार कर अभी से ताकत झोंक दिया है। यहां पर निवर्तमान चेयरमैन माया टंडन पुन: बसपा के टिकट पर मैदान में है। पार्टी के मूल मतदाता के साथ ही इनके पति पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन व्यापारी नेता होने के नाते व्यवसायियों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। सपा प्रत्याशी के तौर पर ऊषा जायसवाल चुनावी मैदान में है, इन्हें अपने मूल मतदाता यादव व मुस्लिम के वोटबैंक का सहारा है, इसके साथ ही पति श्रवण जायसवाल के सपा नेता व व्यापारी नेता होने से व्यापारियों का वोट बटोरने की जुगत लगी हुई है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से मनोरमा मौर्या पर दांव खेला गया है। इसके साथ ही पार्टी सामान्य मतदाताओं के साथ पिछड़ी जातियों के मतदाताओं पर खास नजर रखी हुई है। साथ ही मोदी व योगी की छवि व विकास को बताकर अपनी विजयश्री करने में लगी हुई है। कांग्रेस की तरफ से मुस्लिम प्रत्याशी दरख्शा खातून मैदान में है। इकलौती मुस्लिम प्रत्याशी होने के कारण वह मुस्लिम के साथ हर वर्ग के मतदाताओं को साधने में जुटी हैं, जिससे अगर वह बेस वोट इकठ्ठा करने में कामयाब हुईं तो कांग्रेस के मूल मतदाताओं के साथ वह अपना चुनाव आसानी खड़ा कर सकती है। आम आदमी पार्टी से डा. चित्रलेखा सिंह चुनावी मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए इनका तीसरा चुनाव है। पहला चुनाव इन्होंने निर्दल लड़ा था, दोबारा कांग्रेस पार्टी से मैदान में आई। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया, सपा का टिकट घोषित होने के बाद इन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुनावी मैदान में आ गई। इनको अरविंद केजरीवाल के करिश्माई चेहरे व लंबे समय से चुनाव लड़ने के अनुभव पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed