फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be a direct competition for the post of President, General Secretary, Treasurer and Senior Vice President

अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर होना तय.

Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct competition for the post of President, General Secretary, Treasurer and Senior Vice President
केराकत। तहसील बार एसोसिएशन के आगामी 21 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को पर्चे की बिक्री के अंतिम दिन बाद अब अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी चुनावी टक्कर होना तय माना जा रहा है। शेष अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव होना निश्चित हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के सदस्य चंद्रभूषण सिंह, मुकेश शुक्ल और शंभूदयाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजमणी यादव और छोटेलाल निडर ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसी प्रकार, महामंत्री पद पर राजनारायन व अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रवीनाथ मिश्र और अखिलेश चंद्र तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हिरेंद्र यादव व उदयराज कन्नौजिया ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इन्हीं चार पदों पर सीधी लड़ाई के आसार बन रहे हैं। जबकि अन्य पदों पर खरीदे गये नामांकन पत्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जीतेन्द्र यादव, अमरीश यादव व अखिलेश कुमार, सहमंत्री पद हेतु अनिल सोनकर, रमेश कुमार और इंद्रजीत सरोज, आय व्यय निरीक्षक पद पर संजय यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष पद हेतु अमृत लाल यादव एवं मीडिया प्रभारी पद हेतु आनंद कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन तिथि 4 व 5 जनवरी को, नामांकन पत्रों की जांच 6 जनवरी को, नामांकन पत्रों की वापसी 7 जनवरी को, 8 जनवरी को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन तथा 21 जनवरी को मतदान व मतदान के बाद उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed