फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be 30 registration of students from class 9 to 12

कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का 30 तक होगा पंजीकरण

Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There will be 30 registration of students from class 9 to 12
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का पंजीकरण कर उनका डिटेल उपलब्ध कराने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को पत्र जारी किया है। शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया है कि कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का 30 जुलाई छात्रों का पंजीकरण करके ऑनलाइन उनका डाटा उपलब्ध करा दें। ताकि बोर्ड परीक्षा के लिए उनका पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो जाए। छात्रों के पंजीकरण को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक स्तर तक के कुल 641 विद्यालय हैं। इनके छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। कालेजों ने छात्रों को निर्देश दिया है कि छात्रों से 30 जुलाई तक परीक्षा फार्म हर हाल में भरवाकर जमा करा लें। कालेज प्रबंधन पांच अगस्त ऐसे छात्रों को नाम ऑनलाइन करके उसका डिटेल उपलब्ध करा दें। जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र मिला है। छात्रों को भी सूचना दे दी गई है कि 30 जुलाई तक नामांकन उपलब्ध करा दें, ताकि पांच अगस्त तक डाटा ऑनलाइन करा दिया जाए। विद्यालय में दाखिला लेने वाले कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11 और 12 के छात्रों का पंजीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। 30 जुलाई तक पंजीकरण के बाद पांच अगस्त तक छात्रों का नाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed