फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There were more cold and fever patients in the public health fair.

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में ज्यादा रहे जुकाम, बुखार के मरीज

Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
There were more cold and fever patients in the public health fair.
सिंगरामऊ पी एच सी पर जन आरोग्य मेला। स्रोत-संवाद - फोटो : दुकानदार
जौनपुर। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों का उपचार कर चिकित्सकों ने दवाएं दीं। मेले में जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

सिकरारा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 मरीजों का निशुल्क परामर्श व उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. रंजना ने यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। मौके पर डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. वैदेही सोनी, डॉ. सुनील राय, एवं डॉ. राहुल सोनकर के साथ साहब लाल प्रजापति, एलटी उमाशंकर प्रजापति, राजकुमार (एल.टी.एल.एस.), स्टाफ नर्स शैलकुमारी, नेहा चौरसिया आदि रहे। केंद्र के अधीक्षक डॉ. तपिश कुमार ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ: स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 118 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी इलाज किया। क्षेत्र के ही पीएचसी जमऊपट्टी में डॉ. सुशील कुमार की देखरेख में 8 मरीजों का इलाज किया गया। जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर, गठिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर वर्मा ने मौसम के उतार चढ़ाव तथा भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डाक्टर आरके यादव ने 11 पुरुष, 12 महिलाओं और 4 बच्चों का इलाज किया। डाॅक्टर ने बताया कि जुकाम, बुखार, गैस्ट्रो, चर्म रोग, हाईपरटेंशन एवं अन्य रोगों के रोगियों के अलावा गर्भवती महिला मरीज आईं। सबको चिकित्सा सलाह एवं दवा दी गई है। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed