फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was open plunder of votes: Javed

खुलेआम वोटों की लूट हुई : जावेद

Mon, 11 May 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was open plunder of votes: Javed
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी का स्वागत करते कार्यकर्ता। स् - फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर रविवार को आयोजित विजयोत्सव।
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के नगर आगमन पर सपा के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर के बारादुअरिया स्थित जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर खुलेआम वोटों की लूट कर भाजपा ने ममता बनर्जी को हराकर सरकार बनाई है। उनके मंसूबे को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी पूरा होने नहीं देगी। जीत के नशे में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी ने जिस तरह से एक वर्ग को टारगेट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को गाज़ा बना देंगे, यह लोकतांत्रिक देश भारत के लिए घातक है।
विज्ञापन

मौलाना जावेद ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। हाल ही में तमिलनाडु में डीएमके से कांग्रेस के अलग होने पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में कुछ कमियां रह गई थी। आने वाले दिनों में सभी दल के नेता बैठकर मसले को हल कर लेंगे। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव, आरिफ हबीब, ज़िला सचिव अफ़रोज़ हुसैनी, अली मंज़र डेज़ी,व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की पूरी टीम ने भी पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed