फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was a lot of curtain on the shortcomings, still did not escape from the eyes of the DM

कमियों पर खूब डाला पर्दा, डीएम की नजर से फिर भी नहीं बचे

Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of curtain on the shortcomings, still did not escape from the eyes of the DM
जौनपुर। जिला अस्पताल में अव्यवस्था और असुविधाओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित थे। सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने बताया कि कुछ चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी के लिए वाराणसी गए हुए हैं। इसपर जिलाधिकारी ने इसकी सत्यता की जानकारी लेने की बात कही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्था और असुविधाओं को लेकर अमर उजाला की प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। डीएम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं खासकर दवाओं की जानकारी ली। दवा काउंटर , दवा स्टोर का निरीक्षण किया। अस्पताल के जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी मिले। डीएम करीब करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में रहे। जिलाधिकारी ने सीएमएस को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी से अपील की कि कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करें। कहा कि 18 साल से ऊपर वालों को शत - प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। 12 साल से ऊपर वालों को भी जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन

हालांकि एक दिन पहले ही खबर प्रकाशित होने से स्वास्थ्य कर्मियों ने कमियों को छिपाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन, कई बिंदुओं पर खामियां मिल ही गईं। शिकायत है कि जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जा रही। मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। हालत यह है कि बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को भी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। तीमारदारों द्वारा शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की गई थी। इसपर निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

-बर्न वार्ड में रात में बांटी मच्छरदानी और ठीक करा दी टोंटी
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में मच्छरदानी की कमी और टोंटी की दिक्कत को लेकर मरीजों की शिकायत पर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको सीएमएस ने संज्ञान में लिया मरीजों ने बताया कि बुधवार की शाम को ही सभी मरीजों को मच्छरदानी बांट दी गई। बाहर पेयजल के लिए लगे आरओ प्लांट की टोंटियां भी चालू करा दी गईं। ट्रेनिंग के लिए आए फार्मेसी के छात्रों को भी शिकायत मिलने पर फटकार लगाई गई। सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने स्वयं वाट्सएप पर फोटो डालकर बताया कि टोंटी ठीक कराने के साथ ही मरीजों को मच्छरदानी बांट दी गई। अस्पताल में सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed