फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was a huge demand for 15 thousand in dowry, bride returned

दहेज में 15 हजार की मांग पड़ी भारी, दुल्हन ने लौटाई बरात

Fri, 28 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was a huge demand for 15 thousand in dowry, bride returned
दहेज में 15 हजार रुपये की तत्काल मांग पूरी करने की जिद दूल्हे को भारी पड़ गई। दूल्हे और उसके घरवालों के व्यवहार से क्षुब्ध दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रात भर पंचायत और फिर सुबह थाने पर भी दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। बिना ब्याह के बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में गाजीपुर जिले खानपुर थाना क्षेत्र से बरात आई थी। शादी में लड़की पक्ष की ओर से 20 हजार रुपये नकद देना तय हुआ था। इसमें पांच हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। बरात पहुंचने पर लड़की वालों ने उनकी खूब खातिरदारी की। जलपान के बाद जयमाल की तैयारी हुई। लड़के वालों ने बकाया 15 हजार रुपये की मांग की। इस पर लड़की के पिता ने तत्काल धनराशि उपलब्ध न कर पाने की विवशता जताते हुए कुछ मोहलत देने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ और फिर जयमाल की रस्म पूरी हुई। बाद में जब इसकी जानकारी लड़की को हुई तो वह दूल्हे और उसके परिवार के इस व्यवहार पर भड़क उठी। उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा मंडप में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आई। रात भर दोनों पक्षों के लोगों ने वार्ता कर विवाद सुलझाने की कोशिश की, मगर नतीजा नहीं निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। थाने में घंटों पंचायत के बाद विवाह से पूर्व हुए खर्च का लेन-देन कर मामला सुलझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed