फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no pain medicine in district hospital, patients wandering

जिला अस्पताल में दर्द की दवा है न गैस की, भटक रहे मरीज

Sat, 21 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no pain medicine in district hospital, patients wandering
जौनपुर। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल में न तो दर्द की दवा है और न ही एसिडिटी व मधुमेह की। इंसुलिन के इंजेक्शन समाप्त हो चुके हैं। दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल में दवा के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्हें सादे कागज पर दवा लिखकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 11 सौ से 12 सौ तक की ओपीडी होती है। इसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचते है। अस्पताल आने वाले मरीजों को उम्मीद होती है कि एक रुपये की पर्ची उनका इलाज हो जाएगा। मगर यहां आने के बाद उन्हें पता चल रहा है कि बाहर की दुकानों से महंगी दवाएं लेनी पड़ेंगी। मौसमी बीमारियों की दवाएं भी अस्पताल में नहीं हैं और मधुमेह जैसी बीमारियों की नियमित चलने वाले दवाएं भी। सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। सीएमएस डॉ. एके शर्मा का दावा है कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर भी दवाओं की खरीद भी की जाती है। तो क्या डाक्टर कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed