फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no cardiologist in the district hospital for three years, heart patients are being referred to Lucknow-Banaras.

Jaunpur News: जिला अस्पताल में तीन साल से नहीं है कार्डियोलाजिस्ट, लखनऊ-बनारस रेफर किए जा रहे हृदयरोगी

Sun, 21 Jul 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
There is no cardiologist in the district hospital for three years, heart patients are being referred to Lucknow-Banaras.
जौनपुर। जिला अस्पताल में तीन साल से कार्डियोलाजिस्ट का पद खाली है। अस्पताल में आने वाले हृदयरोगियों को वाराणसी, प्रयागराज या लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। रोजाना दो से तीन हार्ट के मरीज जिला अस्पताल से निराश होकर लौटते हैं। जिला चिकित्सालय में रोजाना विभिन्न बीमारियों से ग्रसित करीब 12 सौ लोग पहुंचते हैं। इसमें से दो से तीन केस हार्ट अटैक के होते हैं। दूसरे विधा के डाॅक्टर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर देते हैं। जिला अस्पताल में सर्जन के तीन पद हैं, जिसमें एक डाॅक्टर की तैनाती है। कभी-कभी ही सर्जन मेडिकल काॅलेज से अस्पताल आते हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डाॅक्टरों के खाली पदों को को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहीं, जिले सीएचसी और पीएचसी पर डाॅक्टरों के सौ से अधिक पद खाली हैं। इस संबंध में सीएमएस डाॅ. केके राय का कहना है कि डाॅक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed