फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There are no buses from Mungra Badshahpur depot to Lucknow, Banaras and Vindhyachal

Jaunpur News: मुंगरा बादशाहपुर डिपो से लखनऊ, बनारस और विंध्याचल के लिए बसें नहीं

Wed, 28 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There are no buses from Mungra Badshahpur depot to Lucknow, Banaras and Vindhyachal
मुंगराबादशाहपुर डिपो से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर,विंध्याचल धाम के लिए सीधी बसें नहीं है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों से अधिक पैसा देकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इन मार्गों पर बसों का संचालन कराने की मांग की है। मुंगराबादशाहपुर डिपो में प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर 24 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोज करीब तीन हजार यात्रियों का आवागमन होता है। जिनसे प्रतिदिन लगभग तीन लाख राजस्व भी प्राप्त होता है। इस डिपो से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर विंध्याचल धाम जैसे महत्वपूर्ण जगहों के लिए सीधी बसें नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को अधिक पैसा देकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। यात्री उमाशंकर यादव, अरविंद सिंह ने बताया कि लखनऊ तक आना जाना लगा रहता है, सीधी बसें नहीं होने से अधिक पैसा देकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। देवी प्रसाद गुप्त, गुड्डू, शिव कुमार, लल्ला व सीके गुप्ता आदि ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से इन प्रमुख जगहों पर बस संचालन शुरू कराने की मांग की है। -महेंद्र कुमार, डिपो इंचार्ज मुंगराबादशाहपुर ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर से 24 बसों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। कुछ प्रमुख स्थानों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। यात्रियों के सुविधा मिले इसका ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed