फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There are cracks on the walls of the district jail

दरक रही हैं जिला कारागार की दीवारें 

Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
There are cracks on the walls of the district jail
जिला कारागार परिसर में स्थित कर्मचारियों के जर्जर आवास।
 जिला कारागार के 146 साल पुराने जेल बैरकों में बंदी रात गुजार रहे हैं। जेल की दीवारें इस कदर जर्जर हो गई हैं कि कभी भी दरक सकती हैं। बंदियों की जो बैरकें हैं उनकी छत बारिश में टपक रही है। बंदी रक्षकों के आवास भी जर्जर हो गए हैं। जिसकी वजह से बंदी व बंदी रक्षक  बारिश में सो नहीं पाते हैं। 
विज्ञापन


35 एकड़ में जिला कारागार परिसर स्थापित किया गया है। इस परिसर में 15 एकड़ में जेल परिसर है। बाकी में बंदी रक्षकों के आवास, अधीक्षक आवास, खाली जमीनें हैं। जेल में वैसे तो महिला बैरक लेकर कुल 10 बैरकें हैं।
विज्ञापन


इसमें आधे से अधिक बैरक टीनशेड के हैं। इनकी दीवारों का प्लास्टर हल्की बारिश में ही गिरने लगता है। वैसे जेल प्रशासन ने प्लास्टिक जरूर डाला है लेकिन बारिश में इसका कोई खास असर नहीं है। छत वाली बैरकें में सीलन व बूंदाबादी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों की शिकायत पर जेल मुख्यालय से तकनीकी अधिकारी आकर जेल की स्थिति देख चुके हैं। जेल हाते की दीवारों में दरार पड़ गई हैं। बैरकें जर्जर हो गई हैं। बंदी रक्षकों के आवास में घासें उग आई हैं। चारो तरफ जंगल जैसी स्थिति होने की वजह से जानवरों का डेरा   हो गया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed